महुली गांव के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल

दुद्धी विंढमगंज मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोग दहशत में, प्रशासन मौन

महुली गांव के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल

विंढमगंज थाना क्षेत्र की घटना

नितीश कुमार (संवाददाता) 

दुद्धी / सोनभद्र-

विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव के पास गुरुवार की दोपहर करीब 12:30 बजे एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पति-पत्नी और भाभी तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हाइवा चालक मौके से फरार हो गया।घायलों की पहचान मेदनीखाड़ गांव निवासी 36 वर्षीय शशि पटेल पुत्र राधेश्याम, उनकी पत्नी 25 वर्षीय निक्की देवी और भाभी 27 वर्षीय प्रियंका देवी पत्नी सिद्धार्थ के रूप में हुई है।

IMG-20250515-WA0059

बलरामपुर में भाकियू भानू का प्रदर्शन, ठेकेदारों की मनमानी: इंफ्रामेट्री बोर्ड न लगाने पर आंदोलन की चेतावनी  Read More बलरामपुर में भाकियू भानू का प्रदर्शन, ठेकेदारों की मनमानी: इंफ्रामेट्री बोर्ड न लगाने पर आंदोलन की चेतावनी

तीनों लोग बाइक से दुद्धी जा रहे थे। बतातें चलें कि निक्की देवी का एक निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होना था। जैसे ही वे महुली गांव के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार एक हाइवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची विंढमगंज थाने की पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से दुद्धी सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉ. विनोद सिंह और डॉ. राजेश सिंह ने तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 स्वामी विवेकानंद की शिक्षा, दर्शन को आत्मसात करने की जरुरत Read More  स्वामी विवेकानंद की शिक्षा, दर्शन को आत्मसात करने की जरुरत

हादसे की सूचना मिलते ही शशि पटेल की मां भी अस्पताल पहुंचीं। बेटे और बहू को लहूलुहान हालत में देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगीं। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन समेत फरार हो गया है।पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

वीडियो वायरल की धमकी देकर किशोरी संग 6 माह से दुष्कर्म करने के आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज Read More वीडियो वायरल की धमकी देकर किशोरी संग 6 माह से दुष्कर्म करने के आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत
नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...

Online Channel