पिता बेचता है सब्जी पुत्री ने 95 प्रतिशत अंक हासिल करके किया टॉप

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

काकोरी। 
 
ब्लॉक काकोरी के मोहद्दीनपुर निवासी हंसराज लोधी यू तो भाजपा नेता के रूप में जाने जाते हैं और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हैं लेकिन मुख्य व्यवसाय नवीन सब्जी मंडी दुबग्गा में आढ़त का काम करते हैं और बेटी को उच्च शिक्षा देने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं बेटी ने भी पिता के अरमानों पर खरा उतरते हुए हाई स्कूल सीबीएसई बोर्ड से 95 प्रतिशत नम्बर लाकर क्षेत्र में गर्व महसूस कराया है।
 
हंसराज लोधी की बेटी वैशाली राज लोधी ने प्रेस्टन स्कूल से सीबीएसई बोर्ड से हाई स्कूल की परीक्षा में 95% अंक पाकर क्षेत्र की अन्य लड़कियों के लिए आदर्श बन गई है। वही कुसमौरा निवासी जितेन्द्र कुमार रावत की पुत्री दृष्टि रावत सेंट क्लियर्स स्कूल में पड़ते हुए हाई स्कूल सीबीएसई बोर्ड में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments