चौबेपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हत्या
परिवार जनों ने महिला के पति पर लगाया हत्या का आरोप
कानपुर।
कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन स्थित चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्धावस्था में मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की मां ने मृतका के पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
थाना चौबेपुर क्षेत्र अंतर्गत महिला की हत्या व अन्य पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजयेंन्द्र द्विवेदी ने बताया कि मृतिका के परिवार जनों ने बताया है कि पति-पत्नी में आपस में काफी झगड़ा होता था जिसमें कई बार पति ने पत्नी की पिटाई लगाई थी। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं पूछताछ की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

इस बीच पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी द्वारा थाना चौबेपुर क्षेत्रान्तर्गत महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या के सम्बन्ध में घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। चौबेपुर कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हत्या के मामले में पुलिस उपायुक्त पश्चिम, दिनेश त्रिपाठी द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिवारजनों को सांत्वना दी। साथ ही टीम गठित कर शीघ्र घटना के अनावरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने परिवारजनों को आश्वस्त किया है कि पुलिस इस मामले में कड़ी कार्यवाही करेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस इस मामले में त्वरित और निष्पक्ष जांच कर रही है और जल्द ही घटना का अनावरण करेगी। इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर मौजूद रहे |


Comments