जिलापंचायत की सड़कों पर चलना निहायत जोखिम भरा कार्य

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।I उत्तर प्रदेश 

जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को बढ़ावा देने में जिला पंचायत की भी एक अहम भूमिका होती है जिसके तहत जिले के ज्यादातर ग्राम सभाओं की मुख्य सड़क/मार्ग का निर्माण जिला पंचायत द्वारा कराया गया है। गांव में घुसने से पहले ही कार्यदाई संस्था का नेम बोर्ड भी दिखाई ही पड़ जाता है। 

IMG20250502142617_copy_1351x1013

ऐसे ही जिले के कटहरी ब्लॉक क्षेत्र में आने वाले दरवन ग्राम सभा के महावत का पुरवा राज्जूपुर सम्पर्क मार्ग पर भी एक बोर्ड लगा हुआ दिखाई पड़ा। जिसकी विभागीय स्तर पर मौखिक जानकारी करने पर पता चला कि इस 800 मीटर के डामर रोड का जून- 2022 में लगभग 7 लाख रुपए की लागत से लेपन कार्य कराया गया था। लेकिन इस रोड को देखने से यह प्रतीत हो रहा है l

PM Kisan Yojana: इन लोगों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें वजह  Read More PM Kisan Yojana: इन लोगों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें वजह

जैसे इस रोड का लेपन कार्य निहायत घटिया तरीके से कराया गया हो। इस रोड पर पड़ी गिट्टियां जगह जगह तारकोल से बिलकुल अलग होकर उड़ जा रही हैं। कई स्थानों पर तो नीचे पड़ी हुई बोल्डर गिट्टी भी दिखाई पड़ने लगी हैं। जो कि लोगों के लिए काफी जोखिम भरा साबित हो रहा है।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

IMG20241214151022_copy_1013x1351

LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़ गए रेट  Read More LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़ गए रेट

ऐसी ही खस्ता हाल जगदीशपुर नोखा (कजरी) की अकबरपुर बसखारी मुख्य मार्ग से प्राइमरी पाठशाला तक की सड़क का भी है जिसपर झाड़ू लगाकर गिट्टियां बटोरी जा सकती हैं। ऐसे की भ्रष्टाचार युक्त सड़के जिले के अन्य क्षेत्रों की भी हैं। जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

IMG20241214151318_copy_1013x1351

ग्रामसभा दरवन के प्रधान प्रतिनिधि से मिली जानकारी के अनुसार यह रोड 1350 मीटर की है। इस रोड का निर्माण जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह उर्फ मिंटू सिंह के कार्यकाल में हुआ था। उसके बाद जून 2022 इसी रोड के केवल 800 मीटर की लम्बाई पर पुनः मरम्मत व लेपन कार्य हुआ l

बाकी 550 मीटर का मरम्मत भी नहीं कराया गया। प्रधान प्रतिनिधि ने कहा जो मरम्मत का कार्य हुआ वह अच्छा न होने के कारण सारी गिट्टियां उखड़ जा रही हैं। जहां मरम्मत एवं लेपन नहीं कराया गया है वहां तो बोल्डर पत्थर भी हट गए हैं मिट्टी दिखाई देने लगी है। ऐसी है जिला पंचायत की इस कारगुज़ारी का खामियाजा भोलीभाली जनता भुगत रही है।

इस बाबत विभाग से जानकारी करने पर अपर मुख्य अधिकारी जितेन्द्र तोमर द्वारा बताया गया कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी। जिस जगह गड़बड़ी होगी उसे जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार