इनामी अभियुक्त मोहम्मद आकिब पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

वांछित अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से हुआ घायल 

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

कानपुर।
आज दिनांक 01/05/2025 को प्रातः लगभग 01:00 बजे गोविंद नगर पुल, डाक यार्ड, जीएमसी सिख लाइन के पास पुलिस व वांछित अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस ने एक इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस आयुक्त स्वरुप नगर इंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि अभियुक्त मोहम्मद आकिब के लिए डीसीपी सेंट्रल ने 25000 का इनाम घोषित किया था।
 
इस मुठभेड़ में थाना फजलगंज पर पंजीकृत अभियोग में वांछित ₹25,000 के इनामिया अभियुक्त मोहम्मद आकिब के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे उपचार हेतु हैलट अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस एवं दो जीवित कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में थाना फजलगंज पर पुलिस मुठभेड़ का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार