प्रयागराज में युवक की हत्या कर कब्रिस्तान में फेंका शव, मचा हड़कंप

। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को किसी बात को लेकर अरैल के ही एक दबंग परिवार से उसकी बातचीत हो गई थी। लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कर दिया था।

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज।
 

नैनी कोतवाली अंतर्गत अरैल स्थित करबला कब्रिस्तान में बुधवार भोर में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर उसके परिजन वहां पहुंचे और गांव के ही एक दबंग परिवार पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर पहुंची नैनी पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। 

 
मिली जानकारी के अनुसार अरैल मुरादपुर निवासी मोसिम खान (28) पुत्र निसार खान पूरा फ़तेह मोहम्मद चौराहे पर होटल चलता था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को किसी बात को लेकर अरैल के ही एक दबंग परिवार से उसकी बातचीत हो गई थी। लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कर दिया था।
 
मंगलवार शाम को वह किसी शादी आयोजन में खाना बनाने के लिए गया था। लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। सुबह सूचना मिली कि कब्रिस्तान में किसी युवक का शव पड़ा हुआ है। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो तो उसकी पहचान मोसिम के रूप में हुई।
 
 जानकारी पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और दबंग परिवार पर हत्या का आरोप लगाते हुए वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। नैनी पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मृतक का गांव की ही एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें