नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
इफको घियानगर फूलपुर के सामुदायिक केन्द्र में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती समारोह मनाया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने हमेशा शिक्षा पर, एकता पर तथा जीवन में संघर्ष पर बल दिया उनका मूल मंत्र रहा शिक्षित बनो, संगठित हो तथा संघर्ष करो।
समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर कुमार सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं डॉ. दीनानाथ प्रोफेसर सी.एम.पी. डिग्री कालेज रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने हमेशा शिक्षा पर, एकता पर तथा जीवन में संघर्ष पर बल दिया उनका मूल मंत्र रहा शिक्षित बनो, संगठित हो तथा संघर्ष करो।
डॉ. दीनानाथ एवं अन्य वक्तागण एस.के.सिंह,शम्शुदोहा, शरद अग्निहोत्री, रिंकु भारती, जयंती हुड्डा,कालींदर, मकदूम फूलपुरी ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।
भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में उनकी जीवन विषय पर बच्चों के लिए निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
अम्बेडकर जयंती के अवसर पर इफको टीम तथा न्यूजेन सिक्योरिटी टीम के बीच वॉलीबाल मैच खेला गया जिसमें इफको टीम विजयी रही।
इस दौरान महाप्रबंधक संजय भंडारी, संयुक्त महाप्रबंधक क्रमशः एस.के.सिंह,आर.पी.यादव, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयम् प्रकाश, इफको इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय व महामंत्री विजय कुमार यादव,इफको एस.सी./एस.टी. वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजबली राम एवं महामंत्री हरिशंकर भारती मौजूद रहे।


Comments