ग्राम भिउरा में शौचालय और बाथरूम का गंदा पानी सड़क पर गिराने से ग्रामीणों में आक्रोश

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

अहिरौली, अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र के ग्राम भिउरा (हटीवा) में शौचालय और बाथरूम का गंदा पानी सार्वजनिक रास्ते में गिराए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने इस मुद्दे को लेकर विरोध दर्ज कराया और थाना अहिरौली में शिकायत दी है।
 
ग्रामवासियों राम अजोर, छोटे लाल, रमेश आदि ने बताया कि गांव के ही निवासी जाफरअली पुत्र मोहम्मद रजा जानबूझकर कोटेदार मोहम्मद शरीफ के पर बल अपने शौचालय व बाथरूम का गंदा पानी सड़क पर गिरा रहे हैं। इस वजह से रास्ते पर कीचड़ और बदबू फैल रही है, जिससे पूरे गांव के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों के विरोध करने पर आरोपितों ने जातिसूचक (चमार)  शब्द का प्रयोग करके गालियां देते हुए धमकी दी कि अगर दोबारा विरोध किया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
 

पीड़ितों का कहना है कि पहले भी इस समस्या को लेकर सुलह हुई थी, लेकिन अब फिर से यह समस्या खड़ी हो गई है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है ताकि सार्वजनिक रास्ते पर गंदगी फैलाने पर रोक लगाई जा सके और गांव का वातावरण स्वच्छ बना रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें