सेंट मैरी अस्पताल पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

लखनऊ -राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में एक प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़िता रोली सिंह, पत्नी रंजीत सिंह, ने आरोप लगाया है कि सेंट मैरी अस्पताल द्वारा उनके फ्री होल्ड प्लॉट (P-18, सेक्टर-जे, जानकीपुरम) पर लगभग 2 फीट का अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिससे उनका निर्माण कार्य रुक गया है।
 
पीड़िता के अनुसार, उन्होंने यह प्लॉट लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) से विधिवत रीसेल में खरीदा था, ताकि वहां दुकान बनाकर अपनी जीविका चला सकें। लेकिन जब उन्होंने निर्माण कार्य शुरू किया तो अस्पताल द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया। इस संबंध में जब उन्होंने अस्पताल के प्रबंधक, डॉ. विनोद जोसफ से वार्ता की, तो उन्होंने कब्जा हटाने से साफ इनकार कर दिया।
 
अपने हक की लड़ाई में न्याय की गुहार लगाते हुए, रोली सिंह ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लखनऊ विकास प्राधिकरण से मांग की है कि सेंट मैरी अस्पताल द्वारा किए गए इस अवैध कब्जे को जल्द से जल्द हटवाया जाए, ताकि वह अपने व्यवसाय की शुरुआत कर सकें। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या पीड़िता को न्याय मिल पाता है या नहीं।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें