इंडिया कप त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला में ऊर्जान्चल टाइगर्स को हरा अनपरा लायंस बनी चैंपियन

क्रिकेट खिलाड़ियों में भारी उत्साह

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

क्रिकेट जगत खबर

अजयंत सिंह (संवाददाता) 

अनपरा /सोनभद्र -

स्व.श्री बाबू लाल वर्मा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता इंडिया कप त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला के फाइनल मुकाबले में अनपरा लायंस ने ऊर्जान्चल टाइगर्स को 8 विकट से हराकर चैंपियन बनी । ऊर्जान्चल टाइगर्स ने 45.1 ओवरों में 180 रनों पर सिमट गई, जिसमें निखिल ने 60, यूनुस ने 24 रन बनाए, अनपरा लायंस के तरफ से राजवीर ने 4, उत्कर्ष ने 2 विकेट लिए जवाब में अनपरा लायंस ने 20.5 ओवरों में 2 विकेट पर लक्ष्य को पा लिया।

जिसमें अंशु ने 85 गेंदों पर 135 रनों की नाबाद पारी खेली, देवांश ने 12, सनी ने 11 नाबाद बनाये, विशाल ने 1 विकेट लिए । मैन ऑफ द मैच संयुक्त रूप से अनपरा लायंस के अंशु एवं उत्कर्ष त्रिपाठी को दिया गया । इंडिया कप का मैन ऑफ द सीरीज अनपरा लायंस के अंशु चौरसिया को दिया गया ।

सोनांचल कप प्रयागराज ने दिल्ली को 8 विकेट से रौंदा, मयंक दुबे बने मैन ऑफ द मैच Read More सोनांचल कप प्रयागराज ने दिल्ली को 8 विकेट से रौंदा, मयंक दुबे बने मैन ऑफ द मैच

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अंशु चौरसिया, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज ऊर्जान्चल टाइगर्स के विशाल कुमार, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक हर्षित यादव, सर्वश्रेष्ठ उभरता खिलाड़ी उत्कर्ष यादव को दिया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि शशि चन्द्र यादव, विशिष्ट अतिथि संजय उपाध्याय,अजय उपाध्याय, हेमन्त उपाध्याय, मानवेन्द्र चतुर्वेदी, अजय मौर्या, रमेश यादव,मदन,जयप्रकाश आदि उपस्थित रहे ।

तीन साल में तीन आईसीसी ट्रॉफी: भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम दौर और खिलाड़ियों की मेहनत का ऐतिहासिक फल Read More तीन साल में तीन आईसीसी ट्रॉफी: भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम दौर और खिलाड़ियों की मेहनत का ऐतिहासिक फल

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार