झोलाछाप डॉक्टर नीरज पर नही पड़ रहा नोटिस का असर

मेडिकल स्टोर की आड़ में नोटिस चश्पा होने के बावजूद बेखौफ क्लीनिक चला रहा झोलाछाप डॉक्टर नीरज

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

लखीमपुर खीरी- भले ही सुबे के डिप्टी सीएम व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री की लाख सख्ती के बावजूद विभागीय जिम्मेदारों को मिली भगत से गैर पंजीकृत डिग्री विहिन डॉक्टरों की क्लीनिके संचालित होती देखी जा सकती हैं जिसका ज्वलंत उदाहरण कस्बा मैगलगंज के अंतर्गत औरंगाबाद रोड पर प्राइमरी स्कूल के पास बैठे एक झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक कम नर्सिंग होम संचालित हो रहा है उक्त झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक का ना तो पंजीकरण ही और ना ही कोई वैध चिकित्सीय डिग्री ही है फिर भी यह लोगों को सस्ती और अच्छी चिकित्सा व्यवस्था का सब्जबाग  दिखाकर लोगों की जान को जोखिम में डाला जा रहा है। 
 
और जिम्मेदार मामले का अनसुना करने में लगे हैं सूत्र बताते हैं उक्त झोलाछाप डॉक्टर नीरज की क्लीनिक को गतमाह पूर्व सीज किया था लेकिन उक्त डाक्टर ने धनबल के दम पर अपनी क्लिनिक सीज होने के तीसरे ही दिन खुलवाली और धड़ल्ले से लोगों का इलाज करता देखा जा रहा है एलानिया कहते सुना जा रहा है मेरी क्लीनिक पर कोई नहीं आएगा मैं ऊपर तक पैसा भेजता हूं मेरे क्लीनिक पर कोई कार्यवाही हो सकती है ऐसा क्या जो इसकी क्लीनिक पर कार्यवाही नहीं हो सकती क्या इनके ऊपर शासन के आदेश प्रभावी नहीं होते हैं अब देखना है उक्त क्लिनिक को सीज किया जाता है या फिर नोटिस चस्पा करके प्रेक्टिस करने के लिए खुला छोड़ दिया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments