राजश्री वैनिटी के द्वारा वूमेन ऑफ इन्फ्लुएंस अवार्ड समारोह आयोजित ।
33 महिलाओं को किया सम्मानित और रंग-बिरंगे फूलों और अबीर से खेला ढोलकपुर की होली।
On
प्रयागराज- ओल्ड स्कूल कैफे सिविल लाइन मे वूमेन ऑफ इन्फ्लुएंस अवार्ड समारोह सखी संग के तत्वावधान में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा कविता यादव त्रिपाठी ने शिरकत की।अनामिका सिंह संस्थापक सखी संघ, अभिषेक चौहान लोक उन्नति समिति,पल्लवी चंदेल , राजश्री सिन्हा,स्मृति सिंह और आकांक्षा वर्मा का विशेष योगदान रहा। विशेष सहयोग के लिए एंजेल लाइफ प्रयागराज,ओल्ड स्कूल कैफे और डेकाथल़ान भी शामिल हुए।
वूमेन ऑफ़ इनफ्लुएंस अवार्ड में प्रयागराज की शिक्षा ,साहित्य ,खेल कला ,संस्कृति और चिकित्सा और समाज सेवा और पत्रकारिता , कानून हर विधाओं में कार्य करने वाली सशक्त नारियो ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रयागराज की जानी-मानी हस्ती इतिहास प्रवक्ता डॉ स्नेह सुधा नारी गुरुकुल की संस्थापक अध्यक्षा को ऩारी गुरुकुल प्रयागराज की संरक्षिका कविता त्रिपाठी ने अवार्ड से सम्मानित किया।

शिवा त्रिपाठी को उधम क्षेत्र में, डॉ ईशान्या राज को चिकित्सा, बेहतर पत्रकारिता और और उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए पूनम चौरसिया को भी सम्मानित किया गया। इसी क्रम में अमिता अनूप, अनुश्री पाल, दिव्या सिन्हा, चैताली राय, अंतरा गांगुली, डॉ रश्मि शुक्ला, मृणालिनी शौर्य, डॉ स्वाति चौधरी, डॉ सविता दीक्षित, नाजिया नफीस, डॉ कीर्ति सिंह, प्रियंका शर्मा, रश्मि त्रिपाठी, गौरी गीता ओझा, डॉ सूबी सहाय, पूजा सिंह, रश्मि सिंह, कीर्ति चौरसिया, सिंपी पांडे, अनुराधा सुंदरम, मानवी श्रीवास्तव, आभा सिंह, सिदराह फातिमा, श्रेया भार्गव, गीता त्रिपाठी, रश्मि त्रिपाठी, श्रुति जग्गी सभी को मुख्य अतिथि कविता त्रिपाठी के द्वारा सम्मानित किया गया। ढोलकपुर की होली रंग-बिरंगे फूलों,एक दूसरे को अबीर लगाकर ढोलक बजाकर धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ होली खेली गई।
कविता त्रिपाठी ने कहा ....नारी शक्ति को हम सशक्त बनाएंगे नारी सशक्तिकरण के लिए समाज में समृद्धि आएगी और आइये हुंकार भरे नारी शक्ति करण से ही समाज को सशक्त करना है यही हमारा परम कर्तव्य है। पूनम चौरसिया ने संस्था का आभार जताया और कहा नारी शक्ति नारी ही अभिमान नारी से ही रोशन यह सारा जहान इसलिए करना चाहिए इनका सम्मान नारी केवल शक्ति ही नहीं प्रेम करूणा और धैर्य का प्रतीक है यह सृष्टि की जननी है। हर कठिनाइयों को पार कर आगे बढ़ने वाली प्रेरणा है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Jan 2026
14 Jan 2026
13 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
14 Jan 2026 21:20:48
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2023 के पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...


Comment List