एसडीएम की अदालत में अधिवक्ता की पिटाई जंजीर छीनने का भी आरोप।
अधिवक्ताओं में आक्रोश।
प्रयागराज। एसडीएम फूलपुर की अदालत में एक मुकदमे की पै रवी करने गए अधिवक्ता की दूसरे पक्ष के लोगों ने दुर्व्यवहार किया और उनका कालर पकड़ कर बाहर ले गए और मारपीट की। जिससे अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है।
बताया जाता है कि अधिवक्ता सौरव यादव निवासी गोतावा हेतापट्टी के एक मुकदमे दफा 24 के सिल सिले में उच्च न्यायालय के आदेश लेकर गए और पेशकार को रिसीव कराना चाहे इतने में वहां मौजूद विपक्षी जिसमें एक महिला भी शामिल थी आग बबूला हो गई और सौरभ यादव अधिवक्ता की कालर पक ड़ करके अदालत के नीचे धकेल दिया तथा उन्हें बाहर तक ले गई और मारपीट की ।
अधिवक्ता यादव का कहना है कि वह दूसरे पक्ष की वकालत और पैरवी छोड़ देने के लिए दबाव डाल रही थी। और चेतावनी दी कि हमारे मुकदमे में पैरवी करना बंद कर दो नहीं तुमको जान मार दिया जाएगा। सौरभ यादव का यह भी कहना है कि उसने मेरे गले में जंजीर को भी छीन लिया जिसेसे अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हैं फूलपुर कोतवाली में मामला दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं का कह ना है कि यदि इन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।


Comments