नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कार डिवाइडर से टकराई एक की मौत, तीन घायल
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र सिद्धार्थनगर बांसी मार्ग पर एआरटीओ कार्यालय के पास एक कार डिवाइडर से टकराने के कारण हुए सड़क हादसे में कार में सवार चार लोगों में से एक युवक की मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए यह हादसा सुबह करीब 6 बजे की है।
बांसी की तरफ जा रही डिजायर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के बेलसड़ निवासी साहिल (19) पुत्र रफी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य युवक सलमान, सारिक और फैजान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार एक स्थिति गंभीर है।


Comments