अधीनस्थ कृषि सेवा संघ केे मण्डलीय द्विवार्षिक अधिवेशन में उठे जमीनी मुद्दे
On
बस्ती। बस्ती जिले में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का मण्डलीय द्विवार्षिक अधिवेशन बुधवार को कृषि भवन सभागार में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर प्रसन्नता के साथ ही समस्याओं पर विचार किया गया। दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी प्रदेश महामंत्री अम्बा प्रसाद शर्मा की देख रेख में सर्व सम्मत से पदाधिकारी घोषित किये गये। अम्बिकेश प्रताप सिंह मण्डल अध्यक्ष, सूरज वर्मा मंत्री, पवन कुमार मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष और दीनानाथ मिश्र संगठन के मण्डलीय मंत्री बनाये गये।
मुख्य अतिथि संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चन्द्र तिवारी ने कहा कि सरकारी सेवा में कर्मचारी संगठनों का विशेष योगदान है। अपनी स्थापना के 100 वर्ष तक की यात्रा में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ ने संघर्षो से अनेक उपलब्धियां हासिल की है।अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष राधा रमण मिश्र ने कहा कि प्रदेश का कर्मचारी वर्ग अनेक समस्याओं से गुजर रहा है। सरकारें संगठन का सुन नहीं रहीं है और पुरानी पेंशन की मांग अधर में है, ऐसे में हमें अपनी एकजुटता बनाये रखनी होगी।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल, मंत्री तौलू प्रसाद ने विस्तार से कर्मचारियों की समस्याओं को रखा और आवाहन किया कि कर्मचारी अपने अधिकारों को लेकर सजग हो वरना एक-एक कर अधिकार छीन लिये जायेंगे। कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुये कहा कि पद एक व्यवस्था है, मूल उद्देश्य पुरानी पेंशन के साथ ही अन्य मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने का होना चाहिये।
अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के मण्डलीय द्विवार्षिक अधिवेशन में अभिषेक, डा. योगेन्द्र यादव, विजय वर्मा, प्रदीप वर्मा, शिव पाल यादव, क्षितिज वर्मा, अरूण मौर्य, अनुपम, धर्मेन्द्र वर्मा, योगेन्द्र, दिलीप, विजय, सुनील, वृजेेश, अरूण पटेल, राकेश, रामकृष्ण शुक्ल, कृपाशंकर, विपिन मौर्या, हरिलाल, सूरज मौर्या, सोनू वर्मा के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Jan 2026
14 Jan 2026
13 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
15 Jan 2026 18:17:10
Longest Railway Bridge : भारतीय रेलवे दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है, जबकि एशिया में यह दूसरे स्थान...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Comment List