प्रयागराज अवैध असलहे के साथ युवक की फोटो वायरल। पिता ने ही दिया थाने में तहरीर।

 प्रयागराज अवैध असलहे के साथ युवक की फोटो वायरल। पिता ने ही दिया थाने में तहरीर।

प्रयागराज- प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र के मलाक चतुरी गांव में एक युवक की अवैध असलहे के साथ। पवन सोनी की तस्वीर वायरल होने से हड़कंप मच गया। 
 
यह मामला तब सामने आया जब युवक के पिता ने खुद थाने में जाकर इसकी लिखित सूचना दी। पिता जोखू लाल सोनी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गलत संगत में पड़कर अवैध हथियार रख रहा है, वा हम लोगो को मार पीट कर घर से भगा दिया वा एक वर्ष पहले अपनी मां को भी पीट पीट कर मार डाला था जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है।
 
वायरल असलहा जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी और वायरल फोटो की सत्यता की पुष्टि करने में जुट गई। युवक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो युवक पर सख्त कार्यवाही की जाएगी  इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, और स्थानीय लोग भी इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं।
 
पवन अपने दबंगई से कई बार अपने पिता को मार पीट कर भाग जाता था। लेकिन जब हद से ज्यादा दबंगई पर उतर आया घर से भगा दिया तो पिता ने ही सोरांव थाने में अवैध असलहा की फोटो वा लिखित शिकायत दर्ज कराई।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel