भाजपा बूथ अध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं में पसरा मातम

भाजपा बूथ अध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं में पसरा मातम

अमित मिश्रा ( संवाददाता) 

घोरावल / सोनभद्र-घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भरकना गांव में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बतादें कि मृतक दिनेश शर्मा भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। 

मिली जानकारी के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के लीलवाही गांव निवासी दिनेश शर्मा (50) पुत्र गंगाराम शर्मा रविवार सुबह शिवद्वार दर्शन करने और पेट्रोल लेने के लिए शिवद्वार बाइक से निकले थे।

इसी दौरान सुबह भरकना गांव में एक पुलिया के पास रोड ब्रेकर पर अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ जाने से दिनेश बाइक समेत बताया गया कि मृतक दिनेश शर्मा के 3 बेटे हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर उन्हें एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया। जहाँ सीएचसी में डॉक्टर ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। 

प्यासे यात्री और बदहाल व्यवस्था , सफेद हाथी साबित हो रहा हाथीनाला में बनी सौर ऊर्जा पानी टंकी Read More प्यासे यात्री और बदहाल व्यवस्था , सफेद हाथी साबित हो रहा हाथीनाला में बनी सौर ऊर्जा पानी टंकी

सूचना मिलने पर शिवद्वार चौकी प्रभारी राम ज्ञान यादव ने उनके शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोपहर बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही श्रवण सिंह, सुनील चौबे, अरुण कुमार पांडेय समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

सोनभद्र जिले के पहले सोया मिल्क प्लांट का भव्य शुभारंभ ,समूह की महिलाओं को मिलेगी हर दिन 2000 रुपये तक की आमदनी Read More सोनभद्र जिले के पहले सोया मिल्क प्लांट का भव्य शुभारंभ ,समूह की महिलाओं को मिलेगी हर दिन 2000 रुपये तक की आमदनी

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि लीलवाही गांव निवासी दिनेश शर्मा की बाइक के सामने एक कुत्ता आने से हुए दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। उनके शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी में भेज दिया गया ।

 जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण व त्रिस्तरीय पंचायत के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक Read More  जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण व त्रिस्तरीय पंचायत के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel