नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
गोला क्षेत्र में गेहूं के खेत मे हत्या कर फेका गया युवक का मिला शव ,मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के दिखे चोट
घटना की सूचना पर एस पी आर ए दक्षिणी सी ओ , एस एच ओ व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुची
परिजन नामजद अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार करने की उठायी मांग
गोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पी एम
गोला बाजार गोरखपुर । गोला थाना क्षेत्र के ग्राम ख़िरकीटा दुबे निवासी राम निवास का 23 बर्षीय पुत्र सत्यम का शव शनिवार को बगल के गांव खिरकीटा दिगर के टोला मटियरिया में स्थित सरकारी नलकूप के बगल स्थित गेंहू के खेत मे पड़ा मिला। सुबह गाव के लोगो ने शव देख कर शोर किया।अगल बगल के लोग दौड़ पड़े । पहुचे गांव के लोगो द्वारा उसका शिनाख्त सत्यम पुत्र राम निवास के रूप में किया गया।घटना की सूचना पर मृतक के परिजन और मुकामी पुलिस भी पहुची।सूचना पर एस पी आर ए दक्षिणी जितेंद्र कुमार व सी ओ गोला मनोज कुमार पांडेय के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुची। मृतक का भाई पवन ने गोला पुलिस को नामजद करते हुए लिखित तहरीर दिया है।
प्राप्त बिबरण के अनुसार खिरकिटा दुबे निवासी सत्यम उम्र 23 बर्ष शुक्रवार की देर शाम घर से निकला। और पुनः घर वापस नही आया। सुबह बगल के गांव मटियरिया स्थित सरकारी नलकूप के पास गेंहू के खेत मे हत्या कर सत्यम का शव फेंका पड़ा मिला। नलकूप पर पहुचने वालो ने फेका गया शव को देखा।शिनाख्त सत्यम के रूप में हुआ। मृतक के शरीर पर प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि कई जगह धारदार हथियार के निशान दिखे। हत्या कुछ दूर करके और शव को नलकूप के पास गेंहू के खेत मे फेका हुआ प्रतीत हो रहा था। सूत्रों का कहना है कि मृतक नशाबाज और मनबढ़ किस्म का युवक था। मृतक के ऊपर गोला थाने में मुकदमे भी दर्ज है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को लिखित नामजद तहरीर दे दिया। गोला पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पी एम के लिए भेज दिया।

Comments