काम करने के बाद अपना पैसा मांगने पर ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज, जाँच की मांग

अजय यादव Picture
Published On

ओबरा नगर पंचायत का मामला

अजीत सिंह (ब्यूरो) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

ओबरा नगर पंचायत में एक ठेकेदार ने सुंदरीकरण का काम किया था। जब उसने काम पूरा होने के बाद भुगतान माँगा तो अधिशासी अधिकारी ने उसे भुगतान नहीं किया और उलटे उस पर एफआईआर दर्ज करा दी। ठेकेदार का कहना है कि अधिकारी भुगतान में हेराफेरी कर रहे थे। जब ठेकेदार ने भुगतान के बारे में बात किया तो अधिकारी ने उस पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करा दी। पीड़ित ठेकेदार का कहना है कि जब वह भुगतान के बारे में बात करने गया था वहाँ बेटा साथ नहीं था, जबकि अधिकारी ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। ठेकेदार ने उच्च अधिकारियों से मामले की जाँच की माँग की है।

यह मामला ओबरा नगर पंचायत में चर्चा का विषय बन गया है। ठेकेदार का आरोप है कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं और ठेकेदारों पर अपनी हुकूमत चला रहे हैं।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना बेवाना में सुनीं जनसमस्याएं Read More जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना बेवाना में सुनीं जनसमस्याएं

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें