ओबरा में स्वच्छ जलापूर्ति के लिए लगा सोलर आरओ प्लांट लोकार्पण के बाद बना शो पीस , लोगों ने की स्वच्छ जलापूर्ति की मांग।

ओबरा में स्वच्छ जलापूर्ति के लिए लगा सोलर आरओ प्लांट लोकार्पण के बाद बना शो पीस , लोगों ने की स्वच्छ जलापूर्ति की मांग।

भ्रस्टाचार की भेंट चढ़ा सोलर आरओ प्लांट

अजीत सिंह (ब्यूरो) 

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश -

ओबरा नगर पंचायत के वार्ड 03 शारदा मंदिर चौराहे पर स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए लगाया गया सोलर आरओ प्लांट लोकार्पण के बाद से आज तक बंद है।

गौरतलब है कि यह सोलर आरओ प्लांट स्थानीय लोगों और राहगीरों की पानी की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत ने यह प्लांट लगवाया था। इस परियोजना का लोकार्पण राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग, विधायक ओबरा के हाथों एक विशेष कार्यक्रम में किया गया था।

कुशीनगर ब्रेकिंग : के.बी पुलिस चौकी के पास अवैध बालू लदी ट्रक सड़क में धसी Read More कुशीनगर ब्रेकिंग : के.बी पुलिस चौकी के पास अवैध बालू लदी ट्रक सड़क में धसी

स्वच्छ पेयजल योजना के तहत लगाया गया लाखों रुपए का आरओ प्लांट लगने के बाद से कभी संचालित नहीं हुआ। यह योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है।

  विश्व मृदा दिवस पर अमेठी में धरती माता बचाओ अभियान Read More   विश्व मृदा दिवस पर अमेठी में धरती माता बचाओ अभियान

इस मामले के बाद से लोगों ने दबे मुंह कहा कि सरकारी धन का केवल बंदरबांट किया जा रहा है। जमीनी हकीकत यह है कि कई कार्यों के लोकार्पण होने के बाद भी मौके की स्थिति जस की तस है।जिससे आसपास के रहवासी पानी के लिए तरस रहे हैं।

कोटा चुनाव रद्द सचिव को बंधक बनाने की कोशिश, आरक्षण विवाद के बाद बीडीओ ने लिया फ़ैसला, प्रधान समर्थकों ने काटा हंगामा   Read More कोटा चुनाव रद्द सचिव को बंधक बनाने की कोशिश, आरक्षण विवाद के बाद बीडीओ ने लिया फ़ैसला, प्रधान समर्थकों ने काटा हंगामा  

गर्मी का मौसम आने के साथ ही यह समस्या और भी गंभीर हो गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस मामले में शिकायत की है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।

यह मामला ओबरा नगर पंचायत की लापरवाही और भ्रष्टाचार का एक और उदाहरण है। स्थानीय लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, और इस मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।अब देखना होगा कि इस मामले में ओबरा नगर पंचायत और संबंधित अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel