गोरखपुर : दिनदहाड़े हत्या से दहला बरगदवां, 7 हिरासत में; पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस से आरोपियों की तलाश

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

ब्युरो/ कार्यालय गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)

गोरखपुर। थाना चिलुआताल क्षेत्र के ग्राम बरगदवां में हुई सनसनीखेज हत्या की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घटना के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट करने के लिए कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। 

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए।

 राष्ट्रीय लोक अदालत को ले सचिव कर रहे ताबड़तोड़ बैठकें और निरीक्षण Read More  राष्ट्रीय लोक अदालत को ले सचिव कर रहे ताबड़तोड़ बैठकें और निरीक्षण

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने वीडियो बाइट जारी करते हुए बताया कि “मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 7 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

परिवार की लापरवाही सेगैस लिंकेज से लगी आग घर का सामान जलकर हुआ खाक Read More परिवार की लापरवाही सेगैस लिंकेज से लगी आग घर का सामान जलकर हुआ खाक

पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं, जो विभिन्न एंगल से जांच में जुटी हैं। सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, इलाके में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

गायत्री शक्तिपीठ ओबरा के प्रांगण में अविस्मरणीय होली मिलन कार्यक्रम संपन्न Read More गायत्री शक्तिपीठ ओबरा के प्रांगण में अविस्मरणीय होली मिलन कार्यक्रम संपन्न

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन अंदर ही अंदर गुस्सा साफ झलक रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post Comments

Comments