ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से महिला की हुई मौत, आरोपी चालक फरार 

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से महिला की हुई मौत, आरोपी चालक फरार 

सीतापुर- रामकोट सीतापुर रामकोट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई ग्राम लिल्सी निवासी रामलली अपने पति की मेडिकल स्टोर से पैदल घर लौट रही थी इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। घटना रविवार को दोपहर की है रामलली पैदल अपने घर की ओर जा रही थी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
 
स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएससी पहुंचाया सीएससी में डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया उल्लेखनीय है कि महिला एक दिन पहले ही शनिवार को जिला अस्पताल से दवाई लेकर अपने ससुराल गई थी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है महिला की आकस्मिक मृत्यु से परिवार में शोक की लहर है!!

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत
नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...

Online Channel