जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें: उपायुक्त हेमंत सती
On
साहेबगंज, झारखंड:- समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त हेमंत सती ने जनता दरबार के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी पदाधिकारी को आमजन की शिकायतों के प्रति उदासीनता नहीं बरतनी चाहिए और सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जनता दरबार में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना और समाधान के प्रति नागरिकों को आश्वस्त किया। उन्होंने सभी आवेदनों की समीक्षा एवं प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
शिकायतों का शीघ्र निवारण आवश्यक:- जनता दरबार में प्राप्त शिकायतें विभिन्न विभागों और योजनाओं से संबंधित थीं। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक शिकायत की भौतिक जांच कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी आदेश दिया कि समाधान प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जाए और निष्पादन की प्रतिपुष्टि (फीडबैक) उपायुक्त कार्यालय को सौंपी जाए।
उन्होंने पदाधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे जनहित के मामलों को गंभीरता से लें और पारदर्शिता के साथ समस्या निवारण सुनिश्चित करें। उपायुक्त महोदय ने पदाधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Jan 2026
13 Jan 2026
13 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
13 Jan 2026 17:26:40
Kal Ka Mausam: कल यानी 14 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग...
अंतर्राष्ट्रीय
05 Jan 2026 12:04:38
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...


Comment List