ट्रक में जा घुसी कार, एक की मौत

-हादसे में तीन लोग गंभीर रूप ये घायल हुए हैं

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत गांव गुहारी के समीप हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो हुए हैं। सडक हादसे में वैगन आर कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। कार सवार कोसीकला से मथुरा जा रहे थे। बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। एकता सिटी पलवल निवासी 27 वर्षीय युवक पीयूष की सड़क हादसे में मौत हो गई।

हादसे में मृतक का भाई सागर और चार अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार बुरी तरह से ट्रक में फंस गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घायलों में तीन कि स्थिति गंभीर थी जिन्हें उपचार के लिए फरीदाबाद भेज दिया गया। घटना की सूचना पुलिस द्वारा घायल और मृतक के परिजनों को भी दे दी गई थी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार