संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का पेड़ से लटकता शव मिला

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात मीरजापुर 

चिल्ह थाना से संदीप कुमार मिश्र की रिपोर्ट 

चील्ह, मीरजापुर। थाना कोतवाली चील्ह अंतर्गत पूरजागीर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ पर युवक का फांसी के फंदे द्वारा लटकता हुआ शव मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह गांव में स्थित आम के पेड़ पर ननकू बिना उम्र 35 वर्ष पुत्र लालचंद बिन्द लटकता हुआ ग्रामीणों को दिखाई दिया।
 
मौके पर परिजनों ने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी तथा मौके पर पुलिस बल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने इस घटना के संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया तथा किसी भी प्रकार का लड़ाई झगड़ा ना होना भी बताया। मृतक दो भाई था तथा अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री को छोड़कर चला गया।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें