कलक्टरगंज में दुकानों का ताला तोड़ने वालों को पुलिस ने पकड़ा
घटना को अंजाम नहीं दे पाये थे अभियुक्त, लेकिन सर्दी में दे सकते थे बड़ी घटना को अंजाम
On
कानपुर। कलक्टरगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दुकानों का ताला तोड़ने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि ये अभियुक्त केवल ताला तोड़ पाए थे, चोरी नहीं कर सके थे। पुलिस ने लोडर समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
उपरोक्त गिरफ्तारी के विषय में जानकारी देते हुए डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना को पुलिस आयुक्त व हम लोगों ने गंभीरता से लिया था क्योंकि ये यहां नाकामयाब रहे थे लेकिन कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया था और सर्विलांस की टीम ने भी सीसीटीवी कैमरों की सहायता से इन अभियुक्तों तक पहुंचने में काफी मदद की।
पकड़े गए अभियुक्त अंशू जयसवाल, सुशील उर्फ सीटी, प्रदीप गुप्ता उर्फ बुआ, विजय गुप्ता हैं। यशोदा नगर निवासी विष्णु कुमार गुप्ता ने 11 जनवरी को थाने में सूचना दी थी कि अज्ञात अभियुक्तों ने दुकानों का ताला तोड़ने व सीसीटीवी कैमरे तोड़ने का प्रयास किया था। पुलिस ने तुरंत ही मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। इन अभियुक्तों से एक लोडर जिससे ये लोग चोरी के लिए आये थे, 8000 रुपए, 3 मोबाइल बरामद किए हैं। डीसीपी ने अभियुक्तों को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Jan 2026
14 Jan 2026
13 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
14 Jan 2026 21:20:48
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2023 के पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...


Comment List