महराजगंज  : युवक का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बी.ए का छात्र था मृतक , आत्महत्या का कारण अब-तक स्पष्ट नहीं

महराजगंज  : युवक का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

फाइल फोटो , निचलौल नगर पंचायत क्षेत्र के पाण्डेय वार्ड का मामला.

सर्वेश प्रताप गुप्ता ,ब्यूरो चीफ

महराजगंज। निचलौल नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित पाण्डेय वार्ड में बीते दिन सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक स्थानीय कॉलेज में बीए कर रहे छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने जब सुबह युवक का शव देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

IMG-20250120-WA0019

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची निचलौल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों को जब इस दुखद घटना की सूचना मिली तो उनकी हालत बेहद खराब हो गई ।परिवार के सदस्य इस अप्रत्याशित घटना से सदमे में हैं।

प्रदेश में एसआईआर के नाम पर लगभग तीन करोड़ मतदाताओं का नाम हटना लोकतंत्र के लिए घातक- प्रमोद तिवारी Read More प्रदेश में एसआईआर के नाम पर लगभग तीन करोड़ मतदाताओं का नाम हटना लोकतंत्र के लिए घातक- प्रमोद तिवारी

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक सनी यादव पुत्र इंद्रेश यादव मोहल्ला पाण्डेय वार्ड का है। युवक के व्यवहार में कोई असामान्य बात नहीं दिखती थी। पुलिस मृतक के मोबाइल और अन्य सामान की भी जांच कर रही है, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। इस थानाध्यक्ष निचलौल गौरव कुमार का कहना हुआ कि जांच की जा रही है। शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।

विंढमगंज हिंदू सम्मेलन में गूँजे भारत माता की जय के नारे, एकजुटता और गौ-सेवा का लिया संकल्प Read More विंढमगंज हिंदू सम्मेलन में गूँजे भारत माता की जय के नारे, एकजुटता और गौ-सेवा का लिया संकल्प

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत
नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...

Online Channel