चकेरी क्षेत्र में बम चलाकर दहशत फैलाने वाले तीन गिरफ्तार
चकेरी पुलिस ने किया घटना का सफल अनावरण, जन्म दिन पर तमंचे से की थी फायरिंग व बमबारी
On
कानपुर।
चकेरी थाना क्षेत्र के लाल बंगला स्थित फूल वाली गली में फायरिंग व बमबारी कर दहशत फ़ैलाने वाले अभियुक्तों को चकेरी थाना पुलिस व एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्तों ने परसों भरे बाजार में फायरिंग व बमबारी कर दहशत फ़ैलाने की कोशिश की थी। इस पर पुलिस आयुक्त ने शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। चकेरी थाना पुलिस व एसओजी की टीम ने सीसीटीवी की मदद से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इस मामले में साहिल उर्फ फंन्डा गिहार पुत्र सुरेश गिहार निवासी फूलवाली गली लाल बंगला, देबू कुमार बाल्मिकी पुत्र छोटे लाल बाल्मिकी निवासी शिव कटरा, रजाउल्ला पुत्र समीउल्ला निवासी पोखरपुर जाजमऊ को आज करीब 09.30 बजे मुखबिर की सूचना व सीसीटीवी त्रिनेत्र कैमरों की मदद से पूनम टाकीज के सामने ग्राउंड एन टू रोड थाना चकेरी कानपुर नगर से चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आशुतोष दीक्षित मय हमराह उपनिरीक्षक रवीन्द्र राणा, हेड कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद तिवारी, हेड कांस्टेबल अनिल, हेड कांस्टेबल दिनेश व हेड कांस्टेबल विवेक पुलिस बल के नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों द्वारा फूलवाली गली में आगे सार्वजनिक स्थान विशम्भर मार्केट के पीछे बम चलाकर दहशत फैलाया जाना व आने-जाने वाले जनता के व्यक्तियो का रास्ता अवरुद्ध हो गया और मार्केट में व्यापारियों द्वारा भय के कारण दुकानों के शटर बंद कर दिए गए।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
12 Jan 2026
12 Jan 2026
12 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
12 Jan 2026 13:46:25
TVS iQube Electric Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का दौर तेजी से बढ़ रहा है और लोग अब पेट्रोल से...
अंतर्राष्ट्रीय
05 Jan 2026 12:04:38
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...


Comment List