कुशीनगर : विराट किसान मेला 13 से 16 दिसंबर के मध्य होगा विराट आयोजन 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कुशीनगर। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण योजना के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा विराट किसान मेले का आयोजन आगामी 13 तारीख से 16 तारीख तक तमकुहीराज रामलीला मैदान पर किया जाएगा। 

उक्त जानकारी कृषि उप निदेशक ने दी है उन्होंने बताया कि मेले में कृषि, भूमि संरक्षण, उद्यान, गन्ना, मत्स्य, रेशम एवं अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर कृषकों को अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त मेले में प्रत्येक दिन कृषि विज्ञान केंद्र एवं गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को खेती के संबंध में तकनीकी जानकारी एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की जाएगी। 
उप कृषि निदेशक ने जनपद के सभी किसान बंधुओं, कृषक उत्पादक संगठनों, कृषि सखियों, महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से अनुरोध किया है कि मेले में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए मेले के आयोजन को सफल बनाएं।

About The Author

Post Comments

Comments