बिहार : 15 दिसम्बर से शुरू होगी मुख्यमंत्री महिला संवाद यात्रा 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

जी कुमार पांडेय की रिपोर्ट 

बगहा (प. च)। एक और यात्रा पर निकलने वाले हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह यात्रा 15 दिसंबर से शुरू होने जा रही है जिसका नाम महिला संवाद यात्रा रखा गया है, ऐसी जानकारी मिल रही है कि बिहार के सभी 28 जिलों में मुख्यमंत्री की यात्रा होनी है जिसकी शुरुआत अन्य यात्राओं की भांति इस बार भी पश्चिम चंपारण के बगहा वाल्मीकि नगर की धरती से ही होने वाली है आपको याद होगा की बगहा से हीं लालू राबड़ी शासन के विरुद्ध यात्रा का आगाज किये थे जहां चांदी का मुकुट और तलवार के साथ जोरदार स्वागत हुआ और यह यात्रा इतनी सफल हुई की नीतीश कुमार बिहार की सत्ता पर काबिज हुए। यही कारण है कि नितीश कुमार कि यात्राओं का प्रारम्भ बगहा कि धरती से हीं होता है।

एमएलसी भीष्म साहनी 

Haryana Weather: हरियाणा में घना कोहरा, इन जिलों में बारिश का अलर्ट Read More Haryana Weather: हरियाणा में घना कोहरा, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

यात्राओं की बात करें तो अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 यात्राएं कर चुके हैं और यह 15 दिसंबर से शुरू होने वाली महिला संवाद यात्रा उनकी 15वीं यात्रा होने वाली है काफी राजनीतिक उलट फेर के बावजूद भी 2005 से नीतीश कुमार लगातार बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान है और आगामी 2025 का चुनाव मुख्यमंत्री के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती बन गई है, क्योंकि लगातार नीतीश कुमार की लोकप्रियता में कमी हुई है बिहार में इनके सीटों की संख्या कम होती रही है इसके लिए इन्होंने कभी आरजेडी का दामन तो कभी बीजेपी के साथ सत्ता का खेल खेलते रहे हैं।

Haryana Weather: हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश Read More Haryana Weather: हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश

दिनेश कुमार राय,जिला पदाधिकारी

आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट भाषण का प्रसारण Read More आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट भाषण का प्रसारण

इन सभी विषयों को ध्यान में रखते हुए नीतीश कुमार 2025 विधान सभा चुनाव मे अपनी स्थिति को फिर एक बार मजबूत करने के लिए यात्रा कर रहे हैं जिसमें जदयू की कोर वाटर मानी जाने वाली महिलाओं पर फोकस है और सीधे संवाद के तहत महिलाओं को साधने के लिए नीतीश कुमार की यह यात्रा एक महत्वपूर्ण यात्रा के रूप में देखी जा रही है। इस यात्रा के क्रम मे मुख्य्मंत्री जिले के पदाधिकारियों के साथ विकास योजनाओं कि समीक्षा भी करने वाले है साथ हीं कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें