इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी

-- एडीओ पंचायत ने कहा जांच करवाकर सम्बंधित के खिलाफ की जाएगी विभागीय कार्यवाही

Office Desk Lucknow Picture
Published On

महराजगंज। नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत असुरैना में इंटरलॉकिंग का कार्य करवाया जा रहा है। उक्त इंटरलॉकिंग कार्य में जिम्मेदारों द्वारा मानक की अनदेखी की जा रही है। इंटरलॉकिंग के प्लेसमेंट में न तो गिट्टी डाली गई है और न ही मौरंग, ऐसे में सिर्फ मिट्टी पर ही सीमेंट का ईंट बिछाकर मानक को ताक पर रख इंटरलॉकिंग का निर्माण करवाया जा रहा है। जिस प्रकार से मानक विहीन इंटरलाकिग करवाया जा रहा है वह जल्द ही उखड़ जाएगा। साथ ही इंटरलॉकिंग के दोनों तरफ सुरक्षा गार्डिंग के निर्माण में भी मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
 
 इंटरलॉकिंग के सुरक्षा गार्डिंग के निर्माण में सेंम ईंट व सफेद बालू तथा थर्ड क्वालिटी के सीमेंट से निर्माण करवाया जा रहा है। वहीं मानक की अनदेखी करते हुए जिम्मेदारों द्वारा दीवार जोड़ने के लिए बनाए जा रहे मसाले में भी नाममात्र सीमेंट डाला जा रहा है जिससे इंटरलॉकिंग को किसी प्रकार की मजबूती नहीं मिल पा रही है जो जल्द ही उखड़ कर मानक विहीन निर्माण होने का परिचय दे सकता है। इस संबंध में एडीओ पंचायत योगेश मद्धेशिया ने कहा कि जांच करवाया जाएगा यदि मानक विहीन कार्य पाया गया तो सम्बंधित के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें