आवारा कुत्ते से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड पर सुल्तानपुर जाला गांव के निकट रविवार की देर शाम को आवारा कुत्ते से टकराकर बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर गए। जिससे एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। कुंडवल निवासी शुभम तिवारी (22) पुत्र भीम शंकर तिवारी निवासी अपने साथी तनुज तिवारी (28) निवासी नाहरपुर थाना गुरुबक्सगंज के साथ बाइक से घर जा रहे थे। तभी सुल्तानपुर जाला के निकट उनकी बाइक आवारा कुत्ते से टकरा गई।
जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। वहीं तनुज तिवारी की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Comments