इलाहाबाद हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत एक की जलकर मृत्यु 

एक ट्रक राजस्थान से वाराणसी  जा रहा था।

इलाहाबाद हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत एक की जलकर मृत्यु 

एक बुरी तरह से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कानपुर। आज सुबह तड़के इलाहाबाद हाईवे पर अहिरवां चौकी क्षेत्र में दो ट्रकों के आमने-सामने टकरा जाने से भयंकर आग लग गई जिसमें एक चालक की मृत्यु हो गई तथा दूसरा बुरी तरह से जल कर घायल हो गया जिसे कांशीराम अस्पताल भेजा गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी दिलीप कुमार सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज दिनांक 20.05.2024 को सुबह करीब 04:30 बजे सूचना मिली कि थाना चकेरी अन्तर्गत अहिरवां चौकी क्षेत्र मे हाइवे पर 2 ट्रक आपस में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। एक ट्रक में आग लगने से राजस्थान से वाराणसी जा रही ट्रक का मुख्य चालक जल गया है जिसे कांशीराम हॉस्पिटल भेजवाया गया, अन्य एक चालक की जलकर मृत्यु हो गयी है। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। शान्ति व्यवस्था बनी हुई है। 

दुर्घटना ग्रस्त ट्रकों को क्रेन के द्वारा हटवाकर रास्ता चालू कराया गया।‌ फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024