आज अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है – राजनाथ सिंह

 डायनासोर की तरह कांग्रेस भी अब समाप्त हो रही है – राजनाथ सिंह

आज अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है – राजनाथ सिंह

बस्ती। बस्तीलोकसभा चुनाव के चार चरणों की वोटिंग हो चुकी है. तीन चरणों के मतदान अभी बाकी हैं। राजनेता अपने उम्मीदवारों के लिए जोर-शोर से प्रचार में लगे हुए हैं और पूरे देश में रैलियां, चुनावी सभाएं और रोड शो कर रहे हैं। इसी कड़ी में बस्ती के हर्रैया में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के समर्थन में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया।
 
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा की 2014 में ही साइकिल की चेन उतर गई थी, जो 2017, 2019 और 2022 में भी नहीं चढ़ सकी। 2024 में भी नहीं चढ़ेगी। कांग्रेस को लोगों ने अब लुप्त पार्टी मान लिया है। जिस तरह से विश्व में डायनासोर समाप्त हो गए, ठीक उसी तरह कांग्रेस भी अब समाप्त हो रही है। उक्त बातें केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कम्पोजिट विद्यालय के मैदान में भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहीं।
 
उन्होंने कहा कि हम सरकार बनाने के लिए काम नहीं करते, हम देश बनाने के लिए काम करते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार हो या नरेंद्र मोदी की, सरकार ने देश के लिए बहुत कुछ किया। भारत के प्रति दुनिया में 2014 के पहले कंगाल भारत, गरीब भारत, कमजोर भारत के रूप में पहचान थी। आज अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है।
 
कहा कि 2004 से पहले वाजपेयी की सरकार थी तो भारत की अर्थव्यवस्था देश में 11वें पायदान पर थी। 2004 से 2014 तक कांग्रेस की यूपीए सरकार रही। इन 10 वर्षों में भी भारत की अर्थव्यवस्था परिवर्तित नहीं हुई। 2014 से 2024 तक की 10 वर्षों की मोदी सरकार ने 56 इंच का सीना चौड़ा कर भारत की अर्थव्यवस्था को पांचवें पायदान पर लाने में सफलता अर्जित की।
 
2027 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में लंबे समय से मतदान करके आम नागरिक जागरूक हो चुका है। चार चरणों का चुनाव समाप्त होने के बाद भारत ही नहीं दुनिया के लोग मानने लगे हैं कि मोदी सरकार 400 पार करने जा रही है। राजनीति में मैंने कभी भी आंखों में धूल झोंकने का काम नहीं किया है। केंद्रीय रक्षामंत्री ने कहा कि हमने अनुच्छेद 370 खत्म करने का वादा किया था, पूर्ण किया।
 
हम राम मंदिर बनाने की बात करते थे तो सपा और कांग्रेस कहती थी यह लोग सिर्फ राम मंदिर बनाने की बात करते हैं, लेकिन तारीख नहीं बताते हैं। हमने तारीख भी बताई और आज भव्य भगवान राम का मंदिर का निर्माण भी हो चुका है। कहा कि अब राम राज्य भी आएगा। जिस दिन लोगों में दायित्व बोध, कर्तव्य बोध आएगा उसी दिन राम राज्य की स्थापना हो जाएगी। हमने कहा था कि तीन तलाक खत्म करेंगे। हमारे लिए सभी धर्म एक समान हैं।
 
अगर किसी धर्म की महिलाओं पर अत्याचार होगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा मैंने बस्ती के विकास को गति देने में कोई कसर नही छोड़ा है। लगातार बस्ती के विकास के लिए लगा रहता हूँ। आने वाले 25 मई को सभी लोग मतदान अवश्य करे।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि राष्ट्र का कल्याण और गरीब का कल्याण, आज राजनीतिक माहौल में मुख्य कसौटी का केंद्र बना है। विपक्षी गठबंधन की सरकार में, आतंकी याकूब मेमन की कब्र संवारी जाती है और राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकरा दिया जाता है।
 
इस मौके पर जिला प्रभारी समीर सिंह, विधायक अजय सिंह, पूर्व मन्त्री राजकिशोर सिंह, संजय चौधरी, केडी चौधरी, सेतभान राय, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, अनिल सिंह, ध्रुव नारायण सिंह, ममता पाण्डेय, पवन कसौधन, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, विजय सेन सिंह, राजेश पाल चौधरी, कुंवर आनन्द सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, राम चरन चौधरी, योगेन्द्र सिंह, श्रीश पाण्डेय, केके सिंह, चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा, शिव चरन जयसवाल, समीर चौहान, सुनील त्रिपाठी, जवाहर जयसवाल, देवेन्द्र सिंह, आत्मा पाठक, राम श्रृंगार ओझा, बलराम सिंह, अनिल पाण्डेय, राजेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024