शराब का खेल दिल्ली की आधी सरकार इन जेल

शराब का खेल दिल्ली की आधी सरकार इन जेल

स्वतंत्र प्रभात।एस.डी.सेठी।

दिल्ली। राजधानी दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की आधी सरकार जेल में पहुंच गई है। सरकार पर कथित शराब नीति मामले  में करोडों रूपये के घोटाले में पेच ऐसा  फंसा कि एक के बाद एक आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री,उपमुख्य मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, समेत खुद मुख्यमंत्री तक जेल में पहुंच गए हैं। इस बात से प्रूफ होता है कि जेल से सरकार चलाने वाली बात परवान चढ गई है। बता दें कि  दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की पहली गिरफ्तारी हुई।

इसके बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया,। फिर संजय सिंह।, इसके बाद गुरूवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आधी सरकार के लोग अंदर पहुंच गए हैं। हाईकोर्ट ने हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज को भी जेल भेज देने की चेतावनी मिल गई है। शह और मात के इस खेल में राजा ने अपने को बचाए रखने के लिए  ईडी के 10 समन को नजरअंदाज कर पेश नहीं हुए। 

उनको अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा था। उल्लेखनीय है कि सीएम अरविंद केजरीवाल को सिलसिलेवार ईडी ने पेशी के लिए समन जारी किए।  इनमें पहला समन 2 नवंबर,2023, दूसरा समन 21 दिसंबर, 2023, तीसरा समन 3 जनवरी,2024, फिर चौथा समन 18 जनवरी,2024, पांचवां समन 2 फरवरी,,2024, छठा समन 19 फरवरी,2024, सातवां समन 26 फरवरी,2024, आठवां समन 4 मार्च, 2024, और नौवा समन 21 मार्च, 2024 को दिया गया।

ईडी नेअब तक 9 बार समन कर जांच में शामिल होने के लिए बुला चुकी है।इस हिसाब से 5 महीने में 10 समन का मामला 2021-22 के लिए जारी दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुडे मनी लाॅन्डिरिंग का है। खबर लिखे जाने तक सीएम अरविंद केजरीवाल के फैसले को कोर्ट ने सुरक्षित रख लिया है। उनको इस मामले में जमानत या ईडी को  रिमांड पर भेजने के आदेश हो सकते हैं। 

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel