घर के बाहर खड़े ई रिक्शा से चोरों ने पार की बैटरी

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

अचलगंज(उन्नाव)।

अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा में घर के बाहर खड़े रिक्शे से चोरों ने देर रात बैटरी पार कर दी,सुबह जगाने पर रिक्शे से बैटरी गायब होने की जानकारी मिली।

        थाना क्षेत्र के हड़हा निवासी शिव प्रसाद साहू बुधवार रात घर के बाहर रिक्शा खड़ा कर सो गए।सुबह उठ कर देखा तो रिक्शे की चार बैटरी गायब थी।शिव प्रसाद साहू ने बताया कि बैटरियों की कीमत चालीस हजार रुपए के लगभग है।थाना क्षेत्र में पुलिस की निष्क्रियता से चोरों के हौसले बुलंद हैं।एक हफ्ता पहले भी हड़हा निवासी असगर के ट्रैक्टर से बैट्री चोरी हो गई थी।

About The Author

Post Comments

Comments