बजरंग दल के पदाधिकारी का चयन कर दिया गया कार्यभार

हिन्दू ही आगे' मिशन के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा- जिलाध्यक्ष

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

(Report:- Manoj Pandey)

 

महराजगंज। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के महराजगंज जनपद के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर के नेतृत्व में अड्डा बाजार में ब्लाक स्तर के पदाधिकारीयों का चयन किया गया। इस चयन में लक्ष्मीपुर ब्लाक के प्रभारी पद के लिए भोला मद्धेशिया को चयनित किया गया, जबकि लक्ष्मीपुर ब्लाक क्षेत्र के ब्लाक अध्यक्ष के रूप में अमित कुमार मद्धेशिया को नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही, युवा समाजसेवी अमन अग्रहरि को ब्लाक उपाध्यक्ष बनाया गया और सत्यम चतुर्वेदी को ब्लाक मंत्री का पदभार सौंपा गया। चयन के बाद, क्षेत्र के नागरिकों ने पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।

इस मौके पर, ब्लाक उपाध्यक्ष अमन अग्रहरि ने बताया कि संगठन का उद्देश्य गौ माता की रक्षा, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्र में समृद्ध, सुरक्षित और सम्मानयुक्त करना है। परिषद के तहत 'हिन्दू ही आगे' मिशन के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

बस्ती में सरकारी जमीन और चकरोड पर कब्जे की शिकायत, 50 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप;  Read More बस्ती में सरकारी जमीन और चकरोड पर कब्जे की शिकायत, 50 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप; 

वहीं हिन्दू हेल्प लाइन, किसान हेल्पलाइन और गरीब हिन्दुओं के इलाज के लिए इंडिया हेल्थ लाइन भी शुरू की गई है। जिसे संगठन के उच्च पदाधिकारी के मार्गदर्शन पर क्षेत्र में प्रचार प्रसार व योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाने का भी कार्य किया जाएगा।

चवन्नी चाट प्रतिष्ठान पर सुंदरकांड पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन Read More चवन्नी चाट प्रतिष्ठान पर सुंदरकांड पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन

About The Author

Post Comments

Comments