राजनीति
विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
भीटी अम्बेडकरनगर।विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर चौधरी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।
चौधरी कालेज ऑफ फार्मेसी भीटी में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 22 रक्तदानियों ने रक्तदान कर अपनी सहभागिता निभाई। चौधरी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रबंधक सुधा वर्मा अपने स्टॉप व छात्र छत्राओं समेत 22 ने रक्तदान किया।
प्रबंधक ने बताया रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकता है।नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है।
उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी।

Comments