एनकाउंटर में मारे गए शूटर विजय चौधरी  के भाई ने किया हमला।

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
प्रयागराज ।


कौंधियारा थाना क्षेत्र में तीन माह पहले उमेश पाल हत्याकांड में शूटर विजय चौधरी एनकाउंटर के गवाह पर रात में हमला किया गया। आरोप है कि कौंधियारा इलाके में रात में घर लौट रहे कारोबारी नीरज शुक्ला की बोलेरो रोक फायरिंग और लूट की कोशिश की गई। एनकाउंटर में मारे गए विजय चौधरी के भाई राकेश चौधरी पर हमले का आरोप लगा है। 

मंगलवार आधी रात की घटना में हमलावर राकेश चौधरी खुद गम्भीर रूप से घायल हो गया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। राकेश चौधरी के खिलाफ भी कई आपराधिक केस हैं। वह जेल से अदालत लाते समय प्रिजन वैन से कूदकर भागने का भी आरोपित है।

24 फरवरी को उमेश पाल और दो सरकारी गनर की हत्या के बाद छह मार्च को एसओजी ने शूटर विजय चौधरी को कौंधियारा इलाके में मुठभेड़ में मार गिराया था। उस मुठभेड़ मामले में नीरज शुक्ला को पुलिस ने गवाह बनाया है। आरोप है कि रात में नीरज बोलेरो में घर लौट रहे थे तभी राकेश और उसके साथियों ने रोकने का प्रयास किया और फायरिंग की। 

दुबारा गिरा धेमाजी नीलक में निर्माणाधीन पुल का गर्डर  Read More दुबारा गिरा धेमाजी नीलक में निर्माणाधीन पुल का गर्डर

एसीपी कौंधियारा राजीव यादव ने बताया कि घटनाक्रम की जांच की जा रही है। राकेश चौधरी कुछ समय पहले जेल से छूटा है। आरोप है कि वह एनकाउंटर के गवाह को धमकाने के लिए रास्ते में रोक रहा था तभी बोलेरो की टक्कर लगने से घायल हो गया। एफआइआर और घटनाक्रम के अनुसार जांच और कार्रवाई की जाएगी।

लेखिका मधु किश्वर समेत कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर एफआईआर Read More लेखिका मधु किश्वर समेत कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर एफआईआर

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें