मधुमक्खियों के हमले से दो बैलों की हुए मौत

संवाददाता : बालूमाथ

 

बालूमाथ प्रखंड के झाबर पंचायत के बनियो गांव में शनिवार को मधुमिक्खयों ने जमकर उत्पात मचाया। इसमें मधुमक्खी के काटने से दो बैलों की मौत हो गई। मारी गयी बैल सकेंद्र उरांव की थी। उसने कार्तिक मेला में 28 हजार रूपये में दोनों बैल खरीदे थे। बताया जाता है कि सुबह वह बैलों को चारा पानी दे रहा था। वहीं पर सेमर के पेड़ में मधुमक्खी छत्ता था। अचानक मधुमक्खी पर किसी पक्षी ने हमला कर दिया। इसके बाद मधमिक्खयां हमलावर हो गयीं और बैलों पर टूट पड़ीं। इससे दोनो बैलों की मौत हो गयी। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर उरांव, झामुमो प्रखंड सचिव परमेश्वर गंझु, मुखिया शिलो देवी और बासुदेव उरांव घटनास्थल पहुंच कर सकेंद्र को ढांढ़स बंधाया।।उन्होंने उसे सरकारी लाभ दिलाने का भरोसा दिया।

About The Author: Swatantra Prabhat UP