मानक विपरीत कार्य करा सरकारी धन का दुरुपयोग

मामला शारदा नगर स्थित शारदा सहायक नहर एवं बाढ़ खंड से कराए गए कार्यों का है

मानक विपरीत कार्य करा सरकारी धन का दुरुपयोग

स्वतंत्र प्रभात 
लखीमपुर खीरी- शारदा नहर बैराज से गिरजा पुरी तक कराए गए कार्यों में मानकों की अनदेखी किए जाने का मामला जन चर्चा का विषय बना हैं। और विभागीय जिम्मेदारों पर मानक विपरीत कार्य कराकर सरकारी धन का बंदरबांट कर लिए जाने जैसे आरोप लग रहे हैं। बताते चलें शारदा नहर बैराज से गिरिजापुरी तक नहर के पश्चिम बोल्डर का कार्य मानक विपरीत
 
कराया गया पत्थर मानक विपरीत लगवा कर सरकारी धन का दुरुपयोग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी को साझा करें तो पत्थर तो मानक विपरीत लगवाकर आए सरकारी धन का बंदरबांट किया गया किया गया है। वही दूसरा मामला सिंचाई विभाग का है जहां नहर की बाई पटरी जो टहारा की ओर जाती है इस पर पूर्व में लगा खड़ंजा पूरी तरह उखड़ा हुआ है।
 
जिसे आज तक बनवाया नहीं गया यह हाल है। शारदा सहायक सिंचाई विभाग का लोगों द्वारा दी जानकारी के अनुसार यहां कई कार्य महज कागजों पर घोड़ा दौड़ा कर पूर्ण करके सरकारी धन का बंदरबांट कर लिए जाने की बात कही है। यदि मामले की हो निष्पक्ष जांच तो सरकारी धन के दुरुपयोग का  होगा बड़ा खुलासा।
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel