
पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की 14 वीं पुण्यतिथि का राष्ट्रीय किसान मंच ने किया आयोजन
जब ज़मीन पर काम करने की बारी आई तो सब के सब गायब है
स्वतंत्र प्रभात
उन्नाव। औरास के मिर्ज़ापुर के अजगांव में राष्ट्रीय किसान मंच के लोगो ने पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की 14 वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम का आयोजन किया
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने पहुंच कर विश्वनाथ प्रताप सिंह की 14 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शोभा बड़ाई।
राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में यही हाल है, राम के नाम पर वोट तो ले लिया पर
वही गांव वालों में भी पुल को लेकर आक्रोश देखने को मिला, गांव वालों ने वोट बहिष्कार का नारा लगाते हुए कहा कि पुल नही तो वोट नही। राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि
पूरे उत्तर प्रदेश में यही हाल है, राम के नाम पर वोट तो ले लिया पर जब ज़मीन पर काम करने की बारी आई तो सब के सब गायब है। वही बताया कि इस गांव का एक गंभीर विषय है जो यहा का एक कच्चा पुल बना हुआ है।
जिसको पक्का पुल बनाने की बात आज से पिछली सरकार में केशव प्रसाद मौर्या ने की थी। अपने ट्वीट के द्वारा कहा भी था और उन्नाव के लोगो को आश्वासन भी दिया था कि जल्दी ये पुल निर्मित हो जाएगा। पर इतना समय बीत जाने के बाद आज भी अभी तक इसमे कोई काम नही चालू हुआ इससे ये पता लगता है
कि सरकार की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। कहा कि सरकार वादे तो बहुत बड़े बड़े करती है, लेकिन काम धरा पर नही करना चाहती है। कहा कि बस लोगो को जाती धर्म पर लड़ा कर के वोट लेकर के अपना काम सिर्द्ध करना चाहती है।
इस लिए यहा गांव के लोग भी इखट्ट हुए है। और हम लोग प्रयास करेंगे की सरकार इस पर ध्यान दे और इसको जल्द से जल्द पूरा कराए।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

30 Dec 2022 14:23:46
स्वतंत्र प्रभात भारतीय क्रिकेटर स्टार ऋषभ पंत की शुक्रवार बीएमडब्ल्यू कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई,...
अंतर्राष्ट्रीय

28 Jan 2023 21:13:45
स्वतंत्र प्रभात। नेपाल के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानें रोकने का समाचार है। नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुए...
Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List