रांची से मसौढी जा रही बस दनुआ घाटी में पलटी
रांची से मसौढी जा रही बस दनुआ घाटी में पलटी
Read More धनवार पंचायत की बड़ी उपलब्धि : जेएसएससी सीजीएल में लठिया गांव के दो युवाओं की शानदार सफलतास्वतंत्र प्रभात मिथुन कुमार चौपारण हजारीबाग झारखंड
आधा दर्जन लोग घायल, फिर रक्तरंजित हुआ दनुआ घाटी
Read More अस्वस्थ चल रहे प्रखंड अध्यक्ष का हालचाल जानने रिम्स पहुंचे महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी
चौपारण
प्रखंड के जीटी रोड दनुआ घाटी एक बार फिर रक्तरंजित हुआ। दरअसल घाटी में रांची से मसौढी जा रही महारानी बस नंबर सहित तीन वाहन आपस में टकरा गये। इससे लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घाटी का युटर्न फिर से घातक हुआ। इस युटर्न के आगे एक डंफर खराब होकर सडक पर खडा था। रात लगभग डेढ बजे रांची से लगभग तीस यात्रियों को मसौढी, बिहार लेकर जा रही महारानी बस ने जैसे ही ब्रेक लगाया पीछे से आ रही ट्रक ने पीछे से बस में धक्का मारो दिया। इससे बस डिवाईडर से टकराते हुए सडक पर पलट गई। वहीं बस नीचे लगभग तीस फुट गड्ढे में चली गई। हालांकि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई लेकिन आधे दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में ही सुचना पर थाना प्रभारी शंभुनंद ईश्वर, सिंहलोक होटल संचालक गुड्डू रजक, पंकज सिंह, संजीत कुमार पुलिस कर्मियों के साथ घाटी स्थल पर पहुंच कर सहयोग करना आरंभ कर दिया। दुर्घटना के बाद जीटी रोड एक ओर से बंद हो गया। सभी घायलों को चौपारण सामुदायिक अस्पताल लाया गया। सुबह तक पुलिस ने परिचालन सही कराया।

Comment List