Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आज के ताजा रेट्स
Gold Silver Price: 13 दिसंबर को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेज़ी देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,30,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई में यह 1,30,760 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना मजबूत बना हुआ है, जहां हाजिर भाव 4,213.12 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
प्रमुख शहरों में आज सोने के दाम
दिल्ली
-
24 कैरेट: 1,30,910 रुपये प्रति 10 ग्राम
-
22 कैरेट: 1,20,010 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
-
24 कैरेट: 1,30,760 रुपये प्रति 10 ग्राम
-
22 कैरेट: 1,19,860 रुपये प्रति 10 ग्राम
पुणे और बेंगलुरु
-
24 कैरेट: 1,30,760 रुपये प्रति 10 ग्राम
-
22 कैरेट: 1,19,860 रुपये प्रति 10 ग्राम
देश के अन्य शहरों में सोने के भाव
| शहर | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,20,010 | 1,30,910 |
| मुंबई | 1,19,860 | 1,30,760 |
| अहमदाबाद | 1,19,910 | 1,30,810 |
| चेन्नई | 1,19,860 | 1,30,760 |
| कोलकाता | 1,19,860 | 1,30,760 |
| हैदराबाद | 1,19,860 | 1,30,760 |
| जयपुर | 1,20,010 | 1,30,910 |
| भोपाल | 1,19,910 | 1,30,810 |
| लखनऊ | 1,20,010 | 1,30,910 |
| चंडीगढ़ | 1,20,010 | 1,30,910 |
आगे और बढ़ सकते हैं दाम
इस साल अब तक घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में करीब 67 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक परिस्थितियां अनुकूल बनी रहती हैं और रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होता है या स्थिर रहता है, तो 2026 में सोने की कीमतों में 5 से 16 प्रतिशत तक की और बढ़ोतरी हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इस साल अब तक सोना करीब 60 प्रतिशत तक चढ़ चुका है।
चांदी ने भी दिखाया दम
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी 13 दिसंबर को तेजी रही। चांदी का भाव बढ़कर 2,01,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। इससे एक दिन पहले ही चांदी ने नया रिकॉर्ड हाई बनाया था। साल की शुरुआत से अब तक चांदी में 116.72 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी आई है।

Comment List