Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

दिल्ली समेत 6 शहरों में छाएंगे काले बादल

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में ठंड ने अपना तीखा असर दिखाना शुरू कर दिया है। कई राज्यों में शीत लहर का कहर जारी है, वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। देश के 6 प्रमुख शहरों में बादल छाए रहेंगे, जबकि 16 जिलों में घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों, खासकर सुबह यात्रा करने वाले वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

हिमाचल प्रदेश के मनाली, शिमला, समदो, ताबो और कुकुमसेरी में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड के नैनीताल, मसूरी और चमोली में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

दिल्ली समेत 6 शहरों में छाएंगे काले बादल

मौसम विभाग के अनुसार, 14 दिसंबर को दिल्ली, शिमला, मनाली, देहरादून, गुलमर्ग और श्रीनगर में आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है। मनाली में भारी बर्फबारी हो सकती है, जहां तापमान रिकॉर्ड स्तर तक गिर सकता है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि मनाली में यह -6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

Harley-Davidson: हार्ले-डेविडसन ने लॉन्च की सबसे सस्ती बाइक, मात्र इतनी कीमत में ले जाएं घर  Read More Harley-Davidson: हार्ले-डेविडसन ने लॉन्च की सबसे सस्ती बाइक, मात्र इतनी कीमत में ले जाएं घर

16 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

Aadhaar Card: आधार कार्ड से जुड़े नियम में हुआ बड़ा बदलाव, जान लें ये जरूरी खबर  Read More Aadhaar Card: आधार कार्ड से जुड़े नियम में हुआ बड़ा बदलाव, जान लें ये जरूरी खबर

उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के पटना, सारण, बक्सर, भोजपुर, पूर्णिया और अररिया में कोहरे से दृश्यता बेहद कम रहने की आशंका है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, अयोध्या और बाराबंकी में भी घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा राजस्थान के जयपुर, कोटा और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल व इंदौर में भी कोहरे का असर देखने को मिलेगा। सुबह के समय सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

School Closed: 13 दिसंबर तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, जानें क्या है वजह  Read More School Closed: 13 दिसंबर तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, जानें क्या है वजह

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में 14 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी और गौतमबुद्ध नगर में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। वहीं बरेली, कुशीनगर, गोरखपुर और अयोध्या में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य तक पहुंच सकती है।

उत्तराखंड और हिमाचल का हाल

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 14 दिसंबर को कई जिलों में अधिकतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हिमाचल के शिमला और मनाली में बर्फबारी की संभावना है, जिससे पहाड़ी इलाकों में ठंड और बढ़ेगी।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel