बस्ती।
भारतीय जनता पार्टी नेता एवं कप्तानगंज से टिकट के प्रबल दावेदार रमाकान्त पाण्डेय ने सोमवार को पार्टी नेताओं, समर्थकों के साथ जन विश्वास यात्रा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। देर शाम पहुंची यात्रा से उत्साहित रमाकान्त पाण्डेय ने कहा कि जिस प्रकार से गांव से लेकर कस्बों और शहर केे लोगों ने अपनी आस्था जताया उससे तय है कि भाजपा प्रदेश में मजबूत सरकार बनायेगी।
पार्टी द्वारा अगर हम को मौका दिया तो हम कप्तानगंज विधानसभा तो ठीक है लेकिन पांचो विधानसभा में भाजपा का परचम लहराने के लिए तैयार हूं पार्टी के दिशा निर्देश पर चलने वाले रमाकांत पांडे कप्तानगंज विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं और पार्टी भी उनकी मेहनत देखते हुए उन्हें हक देने के लिए उच्च नेताओं से निवेदन किया जा रहा है कि अगर रामाकांत पांडे कप्तानगंज विधानसभा से चुनाव लड़े तो वहां से विपक्षियों के जमानत जप्त हो जाएंगे
भाजपा नेता रमाकान्त पाण्डेय ने कहा कि जन विश्वास यात्रा भाजपा के विजय अभियान में मील का पत्थर साबित होगी। उनके साथ बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक यात्रा में शामिल रहे।