
गोण्डा से विधानसभा पयागपुर को जोड़ने वाले पांच प्रमुख सड़कों की स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य शुरू
सड़कों के बन जाने से विधानसभा पयागपुर के गोण्डा जनपद से सटे गांवों के लोगों का गोण्डा व लखनऊ जाने में होगी सुविधा
स्वतंत्र प्रभात
बिशेश्वरगंज बहराइच विधानसभा पयागपुर के अंतर्गत बहराइच गोण्डा बॉर्डर के गांवों के लोगों के आवागमन को सुलभ बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के प्रयास व सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह के
प्रस्ताव पर जनपद गोण्डा से विधानसभा पयागपुर को जोड़ने वाले पांच प्रमुख सड़कों के निर्माण की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान कर दी गई है और नवनिर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इन सड़कों के बन जाने से विधानसभा पयागपुर के गोण्डा जनपद से सटे गांवों के लोगों का गोण्डा व लखनऊ जाना सुगम हो जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सच्चिदानंद शुक्ल ने बताया कि विधानसभा पयागपुर के गांव जो गोण्डा जनपद से सटे हैं, उन गांवों को गोण्डा से जोड़ने के लिए निम्नलिखित सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है-
"परसपुर एहलावा सम्पर्क मार्ग से मेझरिया गांव तक, गोण्डा बहराइच मार्ग सिसई माफी से निगोह सम्पर्क मार्ग तक, सटौना पूरे कुँवरि सम्पर्क मार्ग से उधरना होते हुए गोण्डा बहराइच मार्ग तक, बदरहा चौराहा मुजेड़ ग्राम पंचायत से होते हुए हर्रैया गांव हनुमान मंदिर तक व रामा पुर दुबहा सम्पर्क मार्ग से हुए हुए गंगा जमुनी सम्पर्क मार्ग तक" उपरोक्त सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
बता दें कि उपरोक्त सड़कों के निर्माण की मांग क्षेत्रवासी कई वर्षों से कर रहे थे, लेकिन गोण्डा बहराइच बार्डर सीमा की फेर में ये सड़कें नही बन पा रही थीं। क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी और सांसद कैसरगंज बृजभूषण सिंह के
समन्वय प्रयास से इन सड़कों का निर्माण संभव हो रहा है। उपरोक्त सड़कों के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों में अत्यंत हर्ष है लोगों ने सांसद, विधायक और लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List