
भाजपा की ताकत बूथ स्तर की संरचना है जिसके लिए भाजपा गम्भीरता से कर रही कार्य : मिथिलेश त्रिपाठी
भाजपा की ताकत बूथ स्तर की संरचना है जिसके लिए भाजपा गम्भीरता से कर रही कार्य : मिथिलेश त्रिपाठी
स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकर नगर।
चुनावी तैयारियों में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बूथों की सरंचना को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां जोरों से चल रही है।
भाजपा ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में जनपद के प्रत्येक बूथ पर प्रदेश भाजपा पदाधिकारी से लेकर मोर्चा तक के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे कर बूथ की संरचना को अन्तिम रूप देना गंभीरता से शुरू कर दिया है।जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के माध्यम से जारी विज्ञप्ति में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा है कि संगठन के प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार जनपद में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी 8 अक्तूबर को, क्षेत्रीय पदाधिकारी 9 अक्टूबर को, जिला पदाधिकारी को, जन प्रतिनिधि 10 अक्टूबर को, मण्डल पदाधिकारी को 11अक्टूबर को,12,13 अक्टूबर को मोर्चे के सभी पदाधिकारी को अपने बूथ पर उपस्थित रह कर संगठन की योजना अनुसार पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी ग्रहण करने का आवाहन किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने बूथ स्तर के महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की ताकत बूथ स्तर की संरचना है जिसके लिए भाजपा गम्भीरता से कार्य कर रही है।बूथ विजय से ही सभी चुनाव में विजय प्राप्त किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले विधान सभा चुनाव में संगठन के कार्यकर्ताओं और सांगठनिक ढांचा के बदौलत विधान सभा की सभी सीटों पर विजय हासिल करेगी।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List