समाजवादियों ने लिया 2022 में सरकार बनाने का संकल्प

नैनी, प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष एस पी यादव के नेतृत्व में एक बैठक करके 2022

स्वतंत्र प्रभात 

राहुल जायसवाल की रिपोर्ट

नैनी, प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष एस पी यादव के नेतृत्व में एक बैठक करके 2022 में उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। नैनी स्थित दूर्वाणी नगर में सपाइयों ने  संकल्प लिया  कि उत्तर प्रदेश के हर जन हर मन को सपा से जोड़कर घर-घर जाकर सपा की पिछली सरकारों के जनहितकारी कार्यों को बताया जाएगा तथा वर्तमान सरकार के जनविरोधी कार्यों का पर्दाफाश किया जाएगा। आज की बैठक में शहर उत्तरी में मजदूर सभा के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग डॉ राजपाल कश्यप,उपाध्यक्ष पप्पू लाल निषाद, नगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन, अधिवक्ता आर के पाण्डेय, नन्दलाल नन्दा, रविन्द्र यादव नगर महासचिव,राम सुमेर पाल, संदीप पटेल, श्रीकांत पाण्डेय,पत्रकार दिनेश मिश्रा,संजय पाण्डेय, राम सेन, दशरथ लाल, सुलेखा, आलोक प्रजापति,सुमित,पप्पू खान,सोनू पासी,रुखसार बानो, छाया यादव,पूजा पाण्डेय, सबीना,हिना,प्रीति,ललऊ चमार, राहुल रावत,नत्थू सिंह,करन आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat