भाजपा कार्यकर्ता मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने में जुटे–बसंतलाल कन्नौजिया

स्वतंत्र प्रभात टांडा अम्बेडकर नगर केंद्र और प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम कर रहे है। यह बातें विकास खंड बसखारी के ब्लाक प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आलापुर विधान सभा क्षेत्र के


स्वतंत्र प्रभात टांडा अम्बेडकर नगर

केंद्र और प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम कर रहे है। यह बातें विकास खंड बसखारी के ब्लाक प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आलापुर विधान सभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी बसन्तलाल कन्नौजिया ने स्थानीय पत्रकारों से एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।

भाजपा नेता श्री कन्नौजिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के सफल मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ उत्तर प्रदेश की जनता के विकास के लिए तमाम योजनाएं लागू की है। हमारे प्रदेश के गरीब किसान मजदूरो को लाभ मिल सके श्री कन्नौजिया ने कहा कि आगामी होने वाले जिला पंचायत एवं ग्राम पंचायत के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी दमदारी के साथ अभी से कार्य करने में जुट जाये।

मतदाता सूची में जिन लोगों का नाम नहीं है उन लोगों का नाम फार्म भरवा कर सम्मिलित कराने में पार्टी के कार्यकर्ता अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

About The Author: Swatantra Prabhat